Let’s travel together.

पुलिस गश्त के दौरान पुलिस ने एक स्थाई वारंटी तो एक गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार

0 152

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 31 अगस्त और 1 सितंबर को जिले में चलाया गया कांबिंग गस्त अभियान। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना हेतु समस्त अधिकारियों को कांबिंग गस्त हेतु निर्देशित किया गया। इसी के तहत दीवानगंज पुलिस की नियमित गश्त के दौरान लीलाकिशन पिता धानू निवासी सत्ती बांसिया को स्थाई वारंटी होने पर गिरफ्तार किया गया। वहीं चंदन सिंह पिता गोरेलाल लोधी निवासी नर खेड़ा को गिरफ्तारी वारंटी होने पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों को ही रायसेन के न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी की रही।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार ऐसी कॉम्बिंग गश्त करती रहती है, जिसमें फरार या स्थायी वारंटियों की धरपकड़ की जाती है। पकड़े गए वारंटी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811