Let’s travel together.

हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान अभियान का पोस्टर विमोचित, 1 सितंबर से प्रदेशव्यापी शुभारंभ

0 62

शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने किया पोस्टर और संकल्प पत्र का विमोचन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा संचालित हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान अभियान का औपचारिक शुभारंभ शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल में किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से भेंट कर कार्यक्रम का पोस्टर एवं संकल्प पत्र भेंट किया।

यह महत्वाकांक्षी अभियान 1 सितंबर से पूरे प्रदेश के शासकीय स्कूलों में एक साथ प्रारंभ होगा। इसके लिए संघ ने संकुल स्तर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रत्येक 8 विद्यालयों के लिए एक संयोजक और दो सह-संयोजक पूर्व से ही नियुक्त किए जा चुके हैं, जो अभियान की निगरानी एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राठौर ने बताया कि 1 सितंबर को सुबह एक ही समय पर प्रदेश भर के लगभग 1 लाख शिक्षक, छात्रों, पालकों और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में संकल्प पत्र का सामूहिक वाचन करेंगे। इस वाचन के माध्यम से शिक्षा और विद्यालय के प्रति स्वाभिमान, समर्पण और सुधार की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

संघ के संभाग अध्यक्ष विकास चौहान एवं रायसेन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल ने बताया कि यह अभियान पूर्णतः रचनात्मक, प्रेरणात्मक और छात्र हितकारी है। इस प्रयास को प्रदेश के शिक्षा मंत्री सहित प्रमुख सचिव, सीपीआई, डीपीआई तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है और शिक्षक संघ को इसके लिए साधुवाद भी दिया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यालय परिसर तक सीमित न होकर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और शालाओं को गौरवपूर्ण स्थान दिलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811