Let’s travel together.

बेगमगंज में खाद को लेकर किसान परेशान,टोकन व्यवस्था बनी समस्या

0 165

– पहले टोकन लेने लाइन लगाओ,फिर खाद लेने चक्कर लगाओ

– किसान चक्कर आने से गिरा ,तहसीलदार ने संभाली व्यवस्था

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

पिछले एक माह से खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के सब्र का बांध आज उस समय टूट गया जब टोकन लेने लाइन में लगा एक किसान चक्कर खाकर गिर गया।
किसान के गिरते ही हड़कंप मच गया और खाद लेने आए करीब 200 आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए आवश्यकतानुसार पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की कि खाद लेने पहले टोकन लेने लाइन लगाओ फिर मात्र तीन बोरी डीएपी लेने के लिए गोदाम के चक्कर लगाओ। इस व्यवस्था से दूरदराज गांवों से आने वाले किसान बहुत परेशान हो रहे हैं।

आज दोपहर में हंगामें की खबर मिलते ही मौके पर तहसीलदार प्रमोद उइके पुलिसबल के साथ व्यवस्था बनाने और किसानों को समझाइश देने पहुंचें उन्होंने किसानों को शांत कराकर व्यवस्थित ढंग से खाद वितरण कराई।

किसान शौरभ शर्मा , अतुल शर्मा , क्षमाधर शर्मा , मोहन लोधी , गंधर्व लोधी , संदीप यादव , राजू यादव , महेश राजपूत , रणधीर सिंह इत्यादि ने आरोप लगाया कि कल वेयरहाउस सूचना पटल पर किसानों को आज खाद वितरण किए जाने की सूचना दी गई थी। जब आज किसान खाद लेने गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें ये कहकर भगाने का प्रयास किया कि उनके संबंधित क्षेत्र की सोसायटी से ही उन्हें खाद मिलेगा।
उन्होंने पन्दरभटा सोसायटी के प्रबंधक को यहीं बुला लिया है और अपने -अपने क्षेत्र के किसानों को अपने साथ ले जाकर वहीं से खाद विरतण को कहा। किसानों को अभी मात्र तीन बोरी खाद का टोकन दिया जा रहा है , जो बहुत कम है। इससे उनका क्या होगा… ?

इस बीच खाद का टोकन लेने लगी भीड़ में तब अफरातफरी मच गई जब एक किसान भीड़ में चक्कर खाकर गिर गया तो किसानों का गुस्सा ओर ज्यादा बढ़ गया।
तहसीलदार प्रमोद उइके का कहना है कि भीड़ में धक्का लगने से एक बुजुर्ग किसान गिर गए थे। जिन्हें संभालकर बैठाया गया है। प्रति किसान अभी तीन बोरी खाद दी जा रही है। पर्याप्त खाद आ गई है जो किसानों को उनके क्षेत्र की सोसायटी से उपलब्ध कराई जा रही है।

वेयरहाउस प्रबंधक आलोक राठौर ने बताया कि स्टॉक में डीएपी 125 टन ( 2500 ) उपलब्ध है। बेगमगंज गोदाम से 1500 बोरी एवं पन्दरभटा सोसायटी से 1000 बोरी का वितरण किया जा रहा है। प्रति दिन 100 टोकन देकर प्रति टोकन 3 बोरी डीएपी दी जा रही है। वहीं स्टॉक में अभी एनपीके पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811