Let’s travel together.

रमासिया गांव की टीम ने तोड़ी मटकी,, जीता 21 हजार का नगद इनाम

0 231

श्री हिंदू उत्सव समिति ने रखा था महामाया चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

सी एल गौर रायसेन

श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार को नगर के महामाया चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विशाल आयोजन रखा गया, जिसमें रायसेन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आधा दर्जन के लगभग टीमें मटकी तोड़ने के लिए रायसेन आई हुई थी, कार्यक्रम दोपहर बाद 2:00 बजे से आयोजित किया गया था जो की शाम 7:00 बजे तक चला इसके पश्चात 7:03 पर ग्राम रमासिया की टीम ने मटकी तोड़कर ₹21 हजार का नगद नाम जीतने में सफलता प्राप्त की। रमासिया की टीम ने जैंसे ही मटकी तोड़ी वैसे ही महामाया चौक पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। मटकी टूटने के पश्चात श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित टीम में शामिल पदाधिकारीयो द्वारा विजेता टीम रमासिया को नगद 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया एवं टीम में शामिल सारे सदस्यों को सफलता के लिए बधाई दी।

यहां बतादे कि पिछले कई बार से रमासिया गांव की टीम ही मटकी तोड़ प्रतियोगिता में विजय हासिल कर रही है, हालांकि अन्य ग्रामों की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेती हैं परंतु रमासिया गांव की टीम को मटकी तोड़ने में महारत हासिल हो गई है, इस बात की चर्चाएं वहां मौजूद दर्शकों के बीच भी सुनाई दी। जैसे ही मटकी टूटती है वैसे ही महामाया चौक पर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों द्वारा जयकारा लगाना शुरू कर दिया जाता है हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की । इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में रायसेन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक जन शामिल हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811