Let’s travel together.

बाबूजी राजनीति के अपराजेय योध्दा रहे, राजनीतिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किये

0 471

भोपाल। बाबूजी एक महान व्यक्तित्व थे तथा आम आदमी की उन तक पहुँच थी । वे समय के पाबंद थे, वे राजनीति के अपराजय योध्दा रहे है, उन्होनें राजनीतिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिये । उपरोक्त उद्बोधन आज बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल जी गौर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित सेमीनार में उनके सहकर्मियों ने पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन अर्पित करते अपने संस्मरण में बताये।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल जी गौर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष जनभागीदारी समिति, महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजली तथा श्रृध्दासुमन अर्पित किये ।

इस अवसर पर आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी अध्यक्ष  बारेलाल अहिरवार ने कहा कि बाबूजी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे । वे जीवनभर आम आदमी से जुड़े रहे । आम आदमी की उन तक सहज की पहुँच रही । वे हमेशा समय के पाबंद रहते थे, यह उनकी सफलता और समर्पण का मूलमंत्र है, वे राजनीति के अपराजय योध्दा रहे है । वे सदैव स्मरणीय रहेंगे । विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेना चाहिये ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने कहा कि बाबूजी विशाल व्यक्तित्व के धनी थे । उनका कृतित्व सदैव प्रेरणास्पद रहा है । इस महाविद्यालय का विकास एक अनुपम उदाहरण है । महाविद्यालय में बाबूलाल गौर शोध समन्वय प्रकोष्ठ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोधात्मक अध्ययन के लिये प्रयत्नशील है । उन्होनें एक ही विधानसभा क्षेत्र से 10 बार विजय प्राप्त कर राजनीतिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया ।

इस अवसर पर उनके सहयोगी  टी.आर. मिश्रा तथा महाविद्यालय परिवार के  रमाकांत तिवारी तथा छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रध्दासुमन अर्पित किये । कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा यादव ने किया एवं संयोजन डॉ. शीला कुमार ने तथा आभार डॉ. अर्चना गौर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति सदस्य  तेज सिंह ठाकुर,  खिलान सिंह,  करतार सिंह नागर,  दर्शन सेन,  संजय कुँवर सहित कई जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811