मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर मोटरसाइकिल चालक सूअर से टकरा गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बृजेश चिड़ार और श्रीकांत भार्गव भोपाल से अपनी मोटरसाइकिल से विदिशा जा रहे। तभी अचानक एक सूअर खेत में से निकलकर रोड पर आ गया जिससे मोटरसाइकिल चालक सूअर से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बृजेश और श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत राहगीर की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने पिक्चर होने की पुष्टि की है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक दिन भी ऐसा नहीं जा रहा जिस दिन 2 से 3 दुर्घटनाएं नहीं हो रही। बल्कि कभी-कभी तो चार से पांच दुर्घटनाएं होने लगी है। इन दुर्घटनाओं से आम नागरिक घायल हो रहे हैं। तो कई मौत के मुंह में समा रहे हैं।