राघवेंद्र रघुवंशी
सिलवानी रायसेन। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की सिलवानी शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवक बैंक के अंदर घुसकर बैंक के केश काउंटर पर राशि जमा कर रहे ग्राम सिंगौटा सूरज जाटव से ₹40 हजार छीनकर ले गया। सूरज जाटव यह रकम बैंक में जमा करने आया था और काउंटर पर खड़ा था, तभी बदमाशों ने झूमाझटकी कर रकम छीनी और बाहर भागने लगे। बैंक अन्य ग्राहक की चीख पुकार सुनकर नागरिकों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जिससे बदमाश लूटी राशि को छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए।
बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है जिससे बैंक सुरक्षा पर सवालिया निशान है।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861