शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में व्यापारियों द्वारा किसानों से अनाज खरीदकर गोदाम एवं शेड के नीचे रखा जाता है लेकिन कभी-कभी अनाज चोरी जाने की घटनाएं हो रही हैं ।
बीती 10 – 11 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे अनाज व्यापारी मेसर्स भूमि ट्रेडर्स संचालक प्रवीण कुमार जैन की फार्म से एक व्यक्ति द्वारा प्रांगण में स्थित टीन शेड के नीचे रखे हुए 60 किलो गेहूं की बोरी चोरी कर ली गई।
चोरी की घटना मंडी प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसे देखने के बाद व्यापारियों ने चोर की पहचान माखन रैकवार निवासी चुरक्का बेगमगंज के रूप में करते हुए थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरियादी व्यापारी प्रवीण कुमार जैन एवं दलहन- तिलहन अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय मुणोत ने बताया कि कृषि उपज मंडी प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था इसलिए गड़बड़ गई है कि पीछे की तरफ वाला रोड ऊंचा हो जाने के कारण मंडी की बाउंड्रीवाल की दीवार बहुत नीचे हो गई है। जिसे फांदकर चोर आते हैं ओर अपना काम करके चले जाते हैं। इसके पूर्व भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है।
व्यापारियों ने अपने माल की सुरक्षा के लिए मंडी के पीछे की दीवार ऊंची किए जाने की मांग की है।