Let’s travel together.

मिसरोद में फल विक्रेता की गंदी हरकत का वीडियो वायरल, प्रशासन ने हटवाई दुकानें

0 432

रामभरोस विश्वकर्मा, भोपाल

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित मिसरोद के पास हाइवे किनारे लगी एक फलों की दुकान पर साफ-सफाई और स्वच्छता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फल विक्रेता बोतल में थूक डालकर उसे फलों पर छिड़कता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। यह हरकत न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आया। मौके पर पहुंचकर संबंधित फल विक्रेता और हाइवे किनारे फल बेचने वाले अन्य ठेलेवालों को हटाया गया।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अस्वच्छ और घिनौनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील की गई है कि अगर वे कहीं भी ऐसी हरकत देखते हैं तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संदेश: ऐसे मामले हमें याद दिलाते हैं कि खाद्य सामग्री खरीदते समय स्वच्छता पर ध्यान देना और सतर्क रहना कितना जरूरी है।

इनका कहना है

जिस प्रकार की घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में घटित हुई है! यह शर्मशार करने वाली घटना है अब विशेष समुदाय द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है हिंदू समाज को जागरूक होना होगा!

शिवराज नागर,बजरंग दल जिला संयोजक जिला भोजपुर

मेरा सभी सनातन भाई प्रेमियों से यही आग्रह है! कि ऐसे मानसिक जिहादियों से फल फ्रूट खाने-पीने का सामान ना खरीदें! और इनका पूर्ण रूप से बहिष्कार करें! क्योंकि लगातार इस प्रकार की घृणित घटनाएं विशेष समुदाय द्वारा की जा रही है जिसका बहिष्कार होना आवश्यक है!

– बाला प्रजापति अखिल भारतीय हिन्दू महासभा जिला भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811