Let’s travel together.

स्वर्गीय बाबूलाल असाटी की स्मृति में निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

0 150

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बक्सवाहा की समाजसेवी एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद में चयनित नवांकुर संस्था ‘उत्थान सेवा संस्थान बकस्वाहा’ एवं संस्कार कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर द्वारा निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन प्रत्येक माह नियमित रूप से किया जाता है। शिविर की शुरुआत 28 जनवरी 2021से की गई थी। तभी से प्रत्येक माह नियमित रूप से शिविर का आयोजन किया जाता आ रहा है। आज आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ रविभूषण असाटी एवं मयंक असाटी और पत्रकार अभिषेक असाटी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस माह के शिविर के संयोजक मदन लाल असाटी एवं उनके परिजन रहे जिन्होंने अपने पिता जी स्वर्गीय बाबू लाल असाटी जी की स्मृति में इस शिविर का आयोजन कराया। शिविर में 97 लोगों का निः शुल्क परीक्षण किया गया जिनमें से 16 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया है एवं 27 लोगों को फॉलोअप में चश्मे वितरित किए गए है।

रोगियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं इस प्रकार के आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान शिविर में संस्था के अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व, संस्था के उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी के साथ सहयोगी गनेश प्रजापति, महेंद्र कुमार जैन साथी,रमेश पटेल आदि लोग सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811