Let’s travel together.

तूल पकड़ता जा रहा चरागाह की जमीन की अदला बदली का मामला, गांव के रास्तों पर भी उद्योगों का कब्जा

0 300

सुरेंद्र जैन धरसीवां

बीते साल मनमाने ढंग से ग्राम पंचायत की मिलीभगत से हुई चारागाह जमीन की अदला बदली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है आए दिन हो रही दुर्घटनाएं और ग्रामीणों के उपयोग के रास्तों पर उद्योगों के वाहनों का कब्जा होने से ग्रामीण अब उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे है।
सिलतरा के ग्रामीण दीपक वर्मा जो गांव की भुइयां बचाने पूर्व में कई बार आंदोलन कर चुके हैं धरना व भूख हड़ताल तक कर चुके।

उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर राजस्व विभाग में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों पर उद्योगों से सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है उनका कहना है कि पिछले साल ग्राम पंचायत सिलतरा के द्वारा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी की जमीन के साथ ग्राम की चारागाह भूमि के विनिमय (अदला-बदली) का मामला अपने-आप मे अनूठा और घोर लापरवाही वाला है और ऐसा दूसरा मामला शायद ही कहीं और देखने को मिलेगा गांव की चारागाह की इस बेशकीमती जमीन का बिना कंपनी की विधिवत मांग के पंचायत के द्वारा ही अपनी ओर से आवेदन देकर अदला-बदली कर दिया गया ताकि कंपनी यहां पर सर्विस रोड मे अपना रास्ता खोल सके यह जमीन रायपुर-बिलासपुर हाई-वे पर ग्राम सिलतरा के बस स्टैंड के ठीक बगल मे स्थित है और ये जगह NHAI के डेंजरस पाइंट वाली जगह है,यहां पर लगातार भीषण दुर्घटनाएं होती रहती है और इंसानों और मवेशियो की जानें जा रही है और ये सब जानते हुए भी जमीन की अदला-बदली उधोग को लाभ पहुंचाने कर दी गई
दीपक वर्मा का कहना है कि सिलतरा चारो ओर से उद्योगों से घिरा है और यहाँ से दूसरे क्षेत्रों की ओर जाने वाली तमाम सड़कें पहले ही अतिक्रमण का शिकार हो चुकी थी।

मांढर जाने वाली सर्विस रोड पर शारडा एनर्जी कंपनी के वाहनों का कब्जा बना रहता है टांड़ा जाने वाली सड़क पर गोदावरी कंपनी के वाहनों का कब्जा रहता है,रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर जायसवाल निको स्टील प्लांट के वाहनों का कब्जा रहता है और मुरेठी जाने वाली सड़क NHAI के द्वारा बंद वहीं चरौदा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर गोदावरी कंपनी का कब्जा है आखिर ग्रामीण जाएं तो कहां से जाएं आने जाने में ग्रामीणों को ग्रामीणों के लिए बनाई गई सड़क तक खाली नहीं मिलती।
घानी कस बईला फंदा गेंव विधाता…
चारो मुड़ा ले धंधा गेंव…

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811