Let’s travel together.

जवानों की कलाई पर सजेगी मण्डीदीप की राखी,छात्राओं ने 551 राखी बनाकर जवानों के लिए भेजी

0 233

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में जन अभियान परिषद की संस्था नगर विकास समिति द्वारा एक राखी सैनिक भाई के नाम अभियान के अंतर्गत नगर की कन्या हाई व सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्रेरणादायक पहल की है।नगर विकास समिति ने अपने हाथों से राखियां बनाकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को भेजी हैं। रक्षाबंधन पर्व को देश के जवानों को समर्पित किया है।नगर विकास समिति के अध्यक्ष आकाश रघुवंशी ने बताया कि छात्राओं ने सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए 551 राखियां तैयार कर डाक के माध्यम से मुख्यालय भेजी हैं। इनमें से छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों से स्नेह पूर्वक तैयार की हैं। उन्होंने प्रत्येक राखी के साथ सैनिक भाइयों के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी भेजी हैं। छात्राओं ने अपने संदेश में लिखा है!कि आपके साहस और समर्पण के कारण ही हम आज सुरक्षित हैं। यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि हमारे स्नेह, सम्मान, भाई के प्रति हमारा प्रेम और आभार का प्रतीक है। यह अभियान जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में चलाया गया। राखियां हाथों से बनाकर उन्हें प्यारे संदेशों और शुभकामनाओं के पत्रों के साथ सम्मानपूर्वक पैक किया गया। हर एक राखी, एक बहन के दिल की आवाज़ बनकर वीर सैनिकों तक पहुँचेगी,यह संदेश लेकर कि वे केवल वर्दीधारी नहीं, बल्कि हर घर के बेटे और हर बहन के भाई हैं। नगर विकास समिति के सरंक्षक विनोद जैन ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। छात्राओं द्वारा भेजी गई !राखियां निश्चित ही उनके हौसले को मजबूती देंगी। नगर विकास समिति के सचिव राकेश पाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सैनिकों को यह अहसास दिलाना है!कि देश के नागरिक और नन्हे मन भी उनके बलिदान को नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने यह ठाना है कि रक्षाबंधन के दिन कोई भी सैनिक भाई अकेला न महसूस करे। इस प्रेरक पहल ने न सिर्फ सैनिकों से जुड़ाव बढ़ाया है, बल्कि छात्राओं के मन में भी देशभक्ति और सेवा का बीज बोया है। वही नगर विकास समिति की उपाध्यक्ष विध्यवसिनी उपाध्याय ने कहा कि रक्षा सूत्र भेजने तक सीमित नहीं है। यह नारीशक्ति की राष्ट्रभक्ति, भावनात्मक एकजुटता और सम्मान का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए तैनात सिपाहियों को रक्षा बंधन पर्व के दिन उनकी कलाई सूनी नहीं छोड़ना चाहिए। वे देश की खुशहाली व रक्षा के लिए कठिन परिस्थियों में भी दुश्मनों से लोहा लेते हैं। इसलिए उन्हें राखी भेजकर हमने यह संदेश दिया है कि उनके इस काम व कर्तव्य में पूरे देश की बहनें उनके साथ है। राखियों से भरा लिफाफा सौंपने के अवसर पर सेवा समिति उपाध्यक्ष दीपक सराठे, नगर विकास समिति के सचिव राकेश पाल, कोषाध्यक्ष संयम जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, मिडिया प्रभारी अभिषेक परमार, सोशल मिडिया प्रभारी रोहित अहिरवार, दीपक मांझी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811