सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा विधानसभा के खरोरा क्षेत्र में नलवा माइंस की जनसुनवाई को लेकर आज हजारों ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोंकझोंक भी होती रही.माइंस से प्रभावित करीब दर्जनभर गांवों के हजारों ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सुबह से ही मोतिमपुर गांव का जनसुनवाई स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था.


पुलिस छाबनी में तब्दील करने के बाद ही जनसुनवाई स्थल पर प्रशासन टेंट लगा पाया इसके बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधि आसपास के करीब दर्जनभर ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सुबह से ही विरोध करने पहुंच गए और प्रस्तावित नलवा माइंस को एवं जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग करते हैं.ग्रामीणों स्पष्ट कह चुके हैं कि यदि खनिज संपदा निकालने यदि उनके गांवों को खत्म किया तो वह आत्मदाह भी करने में पीछे नहीं हटेंगे.

इस संबंध में एडीएम देवेंद्र पटेल ने बताया कि जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न हुई समर्थन करने वालों ने लिखित में भी अपना समर्थन किया है वहीं विरोध करने वालों ने भी अपना पक्ष रखा है जनसुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है.

यहां यह बताना लाजमी होगा कि मोतिमपुर सहित करीब दर्जनभर गांव की जमीन के अंदर मौजूद खनिज संपदा को निकालने नलवा स्टील को ये काम देना प्रस्तावित है यदि यहां खनिज संपदा निकली जाती है तो दर्जनभर गांवों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा