Let’s travel together.

कुकिंग गैस लीक होने से लगी आग में 4 झुलसे, दो की हालत गंभीर

0 181

– गैरतगंज तहसील के टेहरी गांव में हुआ हादसा
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज तहसील के टेहरी गांव में एक घर में भोजन बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में 4 लोग झुलस गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का उपचार भोपाल के हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार टेहरी गांव में खेतसिंह लोधी का परिवार रहता है। दोपहर में उनके घर में पत्नी विमला बाई 35 वर्ष भोजन बना रही थीं। उसी समय गैस कनेक्शन के पाइप से गैस लीक होने लगी तथा आग ने पति पत्नी के साथ ही उनकी दो पुत्रियों परी 10 वर्ष एवं अंशिका 8 वर्ष को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के बाद मची चीख पुकार से आसपास के लोग खेतसिंह के घर पहुंच गए तथा कनेक्शन बंद कर आग को नियंत्रित किया। चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। यहां विमला बाई एवं उनकी 10 वर्षीय पुत्री परी की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार जारी था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811