Let’s travel together.

बूथ लेवल ऑफिसर्स का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0 88

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ ) के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस चार दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 277 बीएलओ अधिकारियों ने भाग लिया । जिनमें प्रतिदिन औसतन 70 बीएलओ उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 143-सिलवानी विधानसभा सौरभ मिश्रा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणा दायक संबोधन के साथ हुआ ।
उन्होंने बीएलओ अधिकारियों को चुनाव व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डाला । प्रशिक्षण में क्यूआर कोड स्कैनिंग प्रणाली द्वारा डिजिटल उपस्थिति , ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा,तकनीकी विषयवस्तु बीएलओ ऐप, मतदाता सूची सुधार, ईआरओ -एनईटी प्रणाली आदि पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदाय करते हुये सभी प्रतिभागियों हेतु उत्तम जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित की गई , प्रशिक्षण के अंतिम दिन समापन अवसर पर सभी बीएलओ अधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुधीर शुक्ला (नायब तहसीलदार) बेगमगंज , भरत मांडले, तहसीलदार सिलवानी महेन्‍द्र सिंह राजपूत नायब तहसीलदार, सिलवानी , श्रीमति कल्‍पना जाम्‍बुलकर प्राचार्य , अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर ट्रेनर्स दिनेश पटेल, धर्मेश साहू, संतोष साहू, मुकेश पटेल, कृष्ण कुमार साहू, दीपक अहिरवार, संदीप सिंह राजपूत, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र रघुवंशी, कमलेश अहिरवार निर्वाचन शाखा बी.डी. साहू, राजेश कुमार रिछारिया, रामलाल मांझी व खिलान सिंह कुशवाहा आई.टी. सहयोगी सहायक प्रोग्रामर सुदीप कुमार तिवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर अभिलाष श्रीवास्तव, इरशाद खान एवं संजू शाक्या व अन्‍य सहायेगी कृष्‍ण कुमार शर्मा , अमित सेन , मुकेश शिल्‍पकार , दिनेश लोधी , भूपेन्‍द्र सिंह व अभिलाष इनवाती का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811