Let’s travel together.

शिवपुरी में झमाझम बारिश के बाद अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खुले गए , एक तालाब की पार टूटी

0 73

-सिंध नदी के कैचमेंट एरिया में पानी भरने के बाद अटल सागर बांध के छह गेट खोले गए

– शिवपुरी जिले के कोलारस, बदरवास क्षेत्र में कई गांव में पानी भरा, नदी नाले उफान पर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में लगातार बारिश का क्रम जारी है। इसी बीच जिले से निकलने वाली सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद इस नदी पर बनाए गए अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार की सुबह 6:30 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोले गए। बांध से 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है इससे पहले रविवार की रात को भी बांध के दो गेट खोले गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे जब कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ा तो सुबह सोमवार की सुबह 6 गेट खोल दिए गए।

कोलारस और बदरवास क्षेत्र के कई गांव में पानी भरा-

शिवपुरी जिले में लगातार दो दिन से बारिश का क्रम बना हुआ है इसी बीच कोलारस और बदरवास क्षेत्र के कई गांव में जल भराव की स्थिति देखी गई यहां पर ग्रामीण इलाकों में कई नदी नाले उफान पर हैं। कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के रन्नौद में बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों के कई ग्रामों में पानी भर गया। यहां रन्नौद में जनजीवन प्रभावित है इसके अलावा बदरवास व कोलारस में गुना-शिवपुरी रेलवे लाइन पर जो अंडरब्रिज बनाए गए हैं। वहां पर पानी भर गया जिसके कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

कुंवरपुर तालाब की पार पूरी टूटी-

शिवपुरी के ग्राम पंचायत कुंअरपुर में बीति रात ो तालाब की पार फूट जाने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गांव में पानी घुस आया, जिससे कई घरों में रखा अनाज और अन्य सामान पानी में बह गया। इस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात को लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक घरों में पानी घुस आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब की पार फूटने से यह हालात बने।

रपटे को पार करते समय 3 लोग बहे-

वहीं दूसरी ओर रविवार रात बदरवास कस्बे के बारई रोड पर बीटी स्कूल के पास बने रपटे को पार करते वक्त स्कूटी सवार तीन लोग बह गए। इनमें मरियम अकेडमी स्कूल के शिक्षक हरिप्रसाद निवासी केरल, गुना निवासी गणेश और प्राइवेट डॉक्टर वीरसिंह यादव शामिल थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

575.77 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई –

शिवपुरी जिले में दो दिन से जमकर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 575.77 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष अभी तक 298.99 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811