Let’s travel together.

दो कारे आमने सामने भिड़ी,रिटायर्ड डीएसपी की मौत,डीएसपी के बेटे सहित तीन घायल

0 48

सिलवानी रायसेन।  स्टेट हाईवे-15 पर सिलवानी-सागर मार्ग पर स्थित ग्राम सिंहपुरी के पास दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में रिटायर्ड एसडीओपी अभिमन्यु मिश्रा (उम्र 66 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र राहुल मिश्रा (35 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु मिश्रा अपने बेटे राहुल के साथ सागर जिले के ढाना गांव से कार द्वारा सिलवानी की और आ रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार जितेंद्र (27 वर्ष) और मनोज (35 वर्ष), जो भोपाल से टैक्सी कोटे की गाड़ी में सवार होकर सिलवानी होते हुए सागर जिले के बंडा की ओर जा रहे थे दोनों वाहन ग्राम सिंहपुरी के समीप आमने-सामने भिड़ गए।

हादसे में अभिमन्यु मिश्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सिलवानी से भोपाल रेफर किया गया। अन्य दो घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अनिल मौर्य और थाना प्रभारी पूनम सविता तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग अति व्यस्त रहता है और कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की मांग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811