Let’s travel together.

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खुले दूध और मावा के नमूने लिए गए

0 98

-विभिन्न दूध डेयरी से की गई सेंपलिंग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम शिवपुरी के मार्गदर्शन में बुधवार को जांच दल ने शिवपुरी शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नापतोल निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, एवं संबंधित पटवारी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत निम्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित किए गए। दल द्वारा श्री महाकालेश्वर दूध डेयरी छतरी रोड शिवपुरी से दूध खुला, आनंद दूध डेयरी अस्पताल चौराहा शिवपुरी से खुला मिल्क केक, कस्टम गेट शिवपुरी स्थित बंसी वाला दूध डेयरी से मावा खुला एवं दूध खुला का नमूना लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811