Let’s travel together.

ताजिये के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस झिलमिल करते ताजियों कर्बला पहुंचे

0 219

असलम खान सिराली हरदा

सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर नगर की परंपरानुसार सबसे पहले गांधी चौक स्थित इमामबाड़ा से ताजिया निकला। उसके बाद अलग-अलग मोहल्लों से आए अखाड़ा पहुंचे और झिलमिल करते ताजियों को कर्बला लेकर पहुंचे एवं आकर्षक ताजिए, हाथों में अलम और आस्था का सैलाब सोमवार को नगर की सड़कों पर निकला। बारी-बारी से 05 से अधिक ताजिए निकले।

करबला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने जो शहादत दी थी, उसकी याद में मोहर्रम पर्व मनाया। जुलूस-ए-हुसैनी ने गांधी चौक मोहर्रम के ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने की कलाबाजी कर रहे हैं और ट्यूबलाइट से मातम पेश किया और इस दौरान नगर में जगह-जगह खिचड़ा और शरबत का लंगर आयोजित किए जरूरतमंदों तक पहुंचे को इराक के करबला मैदान में 3 दिनों तक भूखे प्यासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने अन्याय के खिलाफ जंग करते हुए शहीद हुए थे शहीद ने करबला की याद में जुलूस में नगर के अनेक मोहल्लों समेत सैकड़ों लोग शामिल थे ताजियों का यह जुलूस गांधी चौक से शुरू होकर कर्बला मैदान पहुंचा। जहां ताजिए ठंडे करने के साथ ही मोहर्रमम का समापन हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार विजय साहू थाना प्रभारी आर धारिया एसआई खुशहाल बघेल कांस्टेबल वीरेंद्र इबने जितेंद्र राजपूत आरक्षक सुनील उइके पटवारी एवं ताजिए समिति के सदस्य बाहीद शाह अनवर शाह बहादुर शाह हयात पटेल नोसू खां और नगर के लोग मौजूद है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |     प्रदेश का कोई भी संगठन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है- मुरारी लाल सोनी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811