Let’s travel together.

बच्चों को अपने माता पिता की इज्जत सम्मान का ध्यान रखना चाहिए

0 252

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

बच्चों को ऐसी शिक्षा दो की कभी ऐसे कपड़े मत पहनना जिससे आपका तन दिखे जिस दिन तुम्हारा तन दिखने लगे उस दिन तुम्हारा शील नष्ट होने लगेगा।
उक्त बात समीपस्थ ग्राम दिवटिया ग्राम में चल रही श्री मद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक पूज्य गुरुदेव श्री गौ सेवक राधेश्याम नागर हाटकेश्वर खंजरपुर ने शुक्रबार को श्री मद भागवत कथा के दौरान कही।साथ ही कहा कि जब भी किसी से मिलो टाटा बाय बाय करके न मिलो बल्की जय श्री कृष्ण ,जय श्री राम कह कर मिलना । जिससे सदैव तुम्हे अपनी गुरु माता पिता की सीख याद रहेगी।


इस लिए मेरा सभी से कहना है कभी भी अपने माता पिता को मत लजाना आज तुम्हारी पहचान तुम्हारे माता पिता ही है।जो माता पिता की सेवा करता है उसे स्वर्ग में निश्चित स्थान मिलता है।जरा से प्यार के चक्कर मे उन्हें मत भूल जाना।इस दौरान राजा परीक्षित की कथा एवं कृष्ण रुकमणी विवाह की कथा का भी पूर्ण तरीके से कथा के द्वारा श्रवण कराया ।


दिवटिया ग्राम में उक्त श्रीमद् भागवत कथा नारायण सिंह पटेल योगेंद्र पटेल डॉक्टर कृष्णकांत धाकड़ एवं समस्त ग्रामीणों के द्वारा इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।
आज की कथा में क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओपी मीना, राजकुमार पटेल,रविन्द्र विजय, संजय मीना,सोनू चौकसे, नरेंद्र शर्मा,कन्हइया नन्दवंशी, विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |     कैलारस शुगर मिल पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर किसान संघ ने श्री पवैया से की भेंट     |      दस से पंद्रह घंटे तक गुल हो रही बिजली पानी की आपूर्ति भी हो रही प्रभावित     |     आखिर इंसानी जान की कीमत आवारा कुत्ते की जान से ज्यादा है….अजय बोकिल      |     नरवाई की आग ने निगला 50 साल पुराना पेड़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     20 महीने बाद भी अधूरी पड़ी 62 लाख की ग्रेवल रोड, बारिश से पहले फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     पानी को लेकर गांव में फूटा गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811