Let’s travel together.

महावीर जन्म कल्याणक पर ग़ैरतगंज एवं गढ़ी नगर में होंगे कार्यक्रम

0 68

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील के नगर ग़ैरतगंज क़स्बा गढ़ी एवं देहगांव में महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। जैन समाज द्वारा इस अवसर पर चल समारोह निकाला जाएगा तथा महावीर स्वामी के विशेष पूजा अभिषेक के कार्यक्रम होंगे।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा‌ ग़ैरतगंज नगर के बाज़ार चौक टेकापार स्थित जैन मंदिरों, एवं क़स्बा गढ़ी में प्रातः विशेष पूजा अभिषेक किया जाएगा। प्रातः 8.30 बजे से सकल दिगम्बर जैन समाज, जैन युवा शक्ति, बालिका मंडल, बहु मंडल, सेवादल आदि संगठनों द्वारा श्रीजी की भव्य शोभायात्रा चल समारोह के रूप में निकाली जाएगी। जैन समाज ने सभी धर्मावलंबियों से महावीर जन्म कल्याणक के इस आयोजन में सभी से शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811