Let’s travel together.

शिवपुरी के युवा खिलाड़ी मोहित कोड़े का राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए चयन

0 82

– युवा खिलाड़ी मोहित कोड़े मणिपुर के लिए हुए रवाना

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलर मोहित कोड़े का राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मोहित कोड़े मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता जो मणिपुर में आयोजित की जा रही है उसमें भाग लेंगे। 11 अप्रैल से यह प्रतियोगिता रखी गई है। इससे पहले युवा फुटबॉलर मोहित कोड़े ने इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश के कैंप में भाग लिया। प्रतिभाशाली मोहित कोड़े का चयन राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होने पर स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। शिवपुरी फुटबॉल खिलाड़ी कोच मकसूद खान, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मुकेश वशिष्ठ, संजीव कोड़े, राम शर्मा, मोहन गुप्ता, शाहरुख खान, बृजेश जैन, अर्जुन वशिष्ठ, देव व्रत दुबे, श्यामवीर रावत आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811