सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टाफ में पदस्थ कमला अहिरवार के पुत्र मयंक सिंह अहिरवार का आईएएस में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मयंक के पिता एमएल अहिरवार दीवानगंज शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इनकी मम्मी कमला अहिरवार सलामतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टॉफ में कार्यरत हैं। इनके बड़े पुत्र मयंक सिंह अहिरवार ने सिविल सर्विस एक्जामिनेशन यूपीएससी 2021 ऑल इंडिया में 380 रैंक प्राप्त की है। मयंक सिंह ने दीवानगंज में रहकर पहली से पांचवी तक पढ़ाई की थी। इसके बाद भोपाल मैं जाकर पढ़ाई की। मयंक ने दसवीं क्लास में 98 प्रतिशत और 12वीं में 96 प्रतिशत से परीक्षा पास की व 2015 में आईआईटी पवई मुंबई के लिए चयन हुआ। 2019 में मुंबई से बीटेक कर दिल्ली में कोचिंग कर यूपीएससी की तैयारी की। 2021 के रिजल्ट में यूपीएससी में अनुसूचित जाति में 20 वी रैंक प्राप्त की है। इनके चयन पर क्षेत्र के किसान नेता इरफान जाफरी, बबलू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, युवा भाजपा नेता हरीश मालवीया, पूर्व सरपंच मूलचंद यादव, डॉ रवि राठौर, चिंटू जैन, रूपेश यादव, मयंक साहू, साजिद खान व वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।