Let’s travel together.

नाबालिक के सहयोग से हुई चोरी ,नावालिग सहित दो चोर गिरफ्तार

0 524

सियरमउ/सिलवानी से तारकेश्वर शर्मा

थाना सिलवानी में दिनांक 27 मई को अनुपम देवरिया निवासी ग्राम सियरमऊ ने रिपोर्ट की कि उसके सूने घर से अज्ञात चोर कुंडी खोल कर अलमारी का ताला खोलकर नगद ₹1 लाख 40 हजार रूपये चोरी कर ले गए हैं, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 176/ 22 धारा 454, 380 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक नाबालिक चोर को अभिरक्षा में लिया पूछताछ पर उसने चोरी करना स्वीकार कर चोरी के रुपए एवं बैंक पासबुक अपने घर में भूसे के ढेर में छुपा कर रखना बताएं जहां से पुलिस द्वारा चोरी गई राशि रुपए 1 लाख 40 हजार बैंक पासबुक जप्त की एवं बाल अपचारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
एक अन्य मामले में प्रार्थी मथुरा प्रसाद रघुवंशी निवासी ग्राम चिचोली के खेत पर बने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पानी की पनडुब्बी कीमती ₹20,000/रूपये की चोरी कर ले गए थे रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 179/ 22 धारा 457, 380 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना पर आरोपी जितेंद्र आदिवासी 21 वर्ष एवं बाबूलाल आदिवासी 40 वर्ष निवासी चिचोली के कब्जे से चोरी गई पनडुब्बी कीमती ₹20,000/ की जप्त की गई एवं दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई
उपरोक्त दोनों घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास शाहवाल के निर्देशन में श्री अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन, श्री राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी के मार्गदर्शन में थाना सिलवानी की टीम जिसमें माया सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी सिलवानी, एएसआई लल्लू सिंह ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र, रामाधार ,आरक्षक शैलेंद्र, अज एवं मुकेश के द्वारा उपरोक्त चोरों को पकड़ने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811