Let’s travel together.

मजदूर दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

0 190

रायसेन। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ रायसेन द्वारा राज्यपाल के नाम एक 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के साथ ही श्रमजीवी पत्रकारों के माध्यम से समाज और शासन के बीच सेतु के रूप में कार्य करते हुए जनकल्याण और जनहितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। लेकिन पत्रकारों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, पत्रकार भवन की भूमि वापस हो, श्रमविभाग के सहयोग से कमेटियां बनें, संभाग व जिला स्तर पर श्रमजीवी पत्रकार प्रकोष्ठ बनाए जाएं, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण आयोग का गठन हो, विज्ञापन की एक समान नीति बने, तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त किए जाएं, टोल नाकों पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड को मान्यता दी जाए, इसके अलावा कई और मांगें भी ज्ञापन में शामिल की गईं। ज्ञापन सौंपते वक्त मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राहुल राठौर, बारेलाल सूर्यवंशी, मथुरा रजक, हीरेन्द्र कुशवाह, महेन्द्र तोमर, अमित दुबे, कौशल शाक्या, राहुल राजौरिया, चंद्रेश जोशी, अमित शर्मा, वीरेन्द्र ठाकुर, मोंटी त्रिपाठी सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811