Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के समक्ष प्रवेश उत्सव मनाया 

0 198

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में  क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में  प्रवेश उत्सव मनाया गया।  सर्वप्रथम विधायक द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना की गई। नवप्रवेशित बच्चों के पालकों से विधायक  द्वारा मोबाइल पर संपर्क कर शाला में बच्चों के प्रवेशित होने की सूचना दी गई।   बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु प्रेरित किया गया। विधायक द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी  ,मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे है इसी क्रम में शाला भवन स्वीकृत कराया गया।

दीवानगंज,सेमरा को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिलाया ,साथ ही शतप्रतिशत बच्चों का शाला में प्रवेश  हो इसका प्रयास किया जाए। प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम मुख्यमंत्री महोदय  के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में  1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मनाया जा रहा है  कार्यक्रम में सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल,जनपद सदस्य रूपवती जाटव,ग्राम सरपंच पुरूषोतम लोधी उर्फ भानू, मनोज अग्रवाल, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, निनोद सरपंच हरि ओम मीणा,हरिओम साहू,हरीश मालवीय,अवतार सिंह ठाकुर,हरि पटेल,,नरेश अहिरवार , संजय जैन, आशीष डिमरी ,राशिद भाई ,ऐश्वर्या मूंदड़ा,सहायक संचालक सांची के विशेष मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर शाला प्राचार्य असमत बेगम,शाला स्टाफ  एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811