जिसने समय की कीमत की, समय ने उसकी कीमत की – प्राचार्य चौधरी
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की जाने वाली पीएम श्री योजना एक केंद्र समर्थित पहल है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किर्यान्वयन को प्रदर्शित करने हेतु वर्तमान स्कूलों में सुधार करके लगभग 14,500 से अधिक पीएम श्री स्कूल स्थापित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।इसका प्राथमिक उद्देश्य एक समावेशी और पोषणकारी परिवेश तैयार करना है, जो प्रत्येक छात्र के कल्याण तथा सुरक्षा को बढ़ावा दे।
जिसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण बुनियादी अवसंरचना एवं संसाधनों तक अभिगम प्रदान करे।
इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत अलीगंज में पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल मे प्रवेश प्रारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्कूल प्राचार्य समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान कक्षा पहली कक्षा से नवी तक के छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण कि गई ।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य टीपी चौधरी ने कहा कि अपने जीवन में वही व्यक्ति सफल हो सकता है जिसे समय की कीमत पता होती है बच्चों को सफल बनाने के लिऐ हमारा उद्देश बच्चों को समय महत्व सिखाना है। हमारे ऐसा करने से बो अपना समय खेल और सोने में खराब न करके अपने भविष्य की चिंता करेगे। बच्चों का उज्वल भविष्य बनाने के लिऐ निरंतर काम करते रहेंगे यहीं हमारा उद्देश और लक्ष्य है। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य टीपी चौधरी, सुरेश कुमार धाकड़, वृंदावन तिवारी, ओपी उपाध्याय, सूर्यकांत धाकड़, जितेंद्र डागोर,अनीता नागवंशी, बृज लता उपाध्याय, राजकुमारी धाकड़ , अंजली नेमा, आराधना धाकड़, साक्षी तिवारी सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर पटेल, लक्ष्मण सिंह, लाल सिंह धाकड़, राघव धाकड़, राजेश धाकड़, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।