-गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद की बधाई
रायसेन।पवित्र माह रमजान के 30 दिन पूरे होने के बाद सोमवार को ईद का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज में शामिल हुए। सुबह 7:30 विशेष नवाज नमाज मौलाना मांज साहब ने अदा कराई इसके बाद 7:40 बजे देश की अमन चैन और खुशहाली के हजारों हाथ उठाकर दुआ मांगी गई। जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल हुए।

छोटे बच्चों में दिखा उत्साह
बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। छोटे बच्चे अलग परिधानों में ईदगाह पहुंचे थे। आज पूरे दिन मुस्लिम समुदाय के घर दावतों का दौर जारी रहेगा। वहीं, अलग-अलग पकवान से लोगों का मुंह मीठा कराया जाएगा।

इस मौके पर ईदगाह पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खुरपुसे, एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, तहसीलदार हर्ष विक्रम, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया मौजूद थे।