देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
इन दिनों त्योहारों का समय चल रहा है ।आज गुजरी रात नगर से चार किमी दूर स्थित ग्राम ऐरन मे एक दुर्गा मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति खंडित कर दी जिससे गांव में आक्रोश बढ गया सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों को सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया है ।
जानकारी के अनुसार बीती रात सांची से लगभग चार किमी दूर स्थित ग्राम ऐरन के समीप जंगल में एक किमी दूर काफी पुराना एक छोटा सा दुर्गा मंदिर है इस मंदिर की देखभाल गांव के लोग करते हैं यहां आज सुबह होते ही कुछ गांव के लोग प्रतिदिन की भांति मंदिर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे तो वहां मां दुर्गा की मूर्ति खंडित अवस्था में पाई गई ।तब गांव वालों ने इस घटना की सूचना समीपस्थ ग्राम गुलगांव मे रहने वाले शिवसेना जिला अध्यक्ष मोनू जैन को दी गई ।घटना की खबर लगते ही शिवसेना जिला अध्यक्ष श्री जैन घटना स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस एवं अतिरिक्त तहसीलदार को दी ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंचे तथा बारीकी से जांच शुरू कर दी उन्होंने इस मामले में अनेक गांव के लोगों से भी जानकारी ली एवं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस मामले की जांच की जा रही हैं इसमे जो भी दोषी पाया जायेगा कडी कार्यवाही की जायेगी ।तथा गांव वालो को भरोसा दिलाया कि आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीध्र ही मंदिर में नवीन प्रतिमा स्थापित कराई जायेगी ।इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि जांच की जा रही हैं इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उसपर कडी कार्यवाही की जायेगी ।तब कहीं जाकर ग्रामीणों का रोष शांत हुआ । इस प्रकार त्योहारों के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में घटना को अंजाम देकर शांति भंग करने का असफल प्रयास किया गया है अब पूरे मामले की जांच पुलिस करने जुट गई है इस अवसर पर शिवसेना जिला अध्यक्ष मोनू जैन ने बताया कि यह दुर्गा मंदिर बहुत पुराना है तथा यह मंदिर चौबीस घंटे खुला रहता है तथा यहां लोग प्रतिदिन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचते हैं जैसे ही इस गंभीर घायल की सूचना मिली हमनें प्रशासन को सूचित किया तथा शीध्र ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कडी कार्यवाही की मांग की है प्रशासन द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि जांच की जा रही है कडी कार्यवाही की जायेगी इसके साथ ही प्रशासन ने बताया कि शीध्र ही मंदिर में नवीन मां दुर्गा की प्रतिमा पुनः स्थापित करवाई जायेगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवसेना जिला अध्यक्ष मोनू जैन भारतसिंह लोदी नारायण सिंह लोधी शुभम चौकीदार सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस मामले में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि ऐरन से एक किमी दूर स्थित छोटा दुर्गा मंदिर है यह मंदिर के पट हमेशा खुले रहते है मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है हम अनेक बिंदुओं को सामने रखकर जांच कर रहे हैं मंदिर के पास ही एक हेण्डपम्प हैं रात मे लोग यहां बैठकर शराब पीते हैं यहाँ से शराब बोतल एवं खाने के खाली पेकेट पाये गए हैं हालांकि मंदिर के पट खुले रहने पर फूलों की माला भी मंदिर में चढाई जाती हैं यहां पशुओं के आने से भी घटना की जांच की जा रही है हर पहलू पर जांच चल रही है यहां एक गुलगांव का पागल व्यक्ति घूमता रहता है इस बिंदु पर भी जांच शुरू की गई है हमने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि घटना में जो भी दोषी पाया जायेगा कडी कार्यवाही की जायेगी एवं शीध्र ही मंदिर में नवीन प्रतिमा भी शीध्र स्थापित कराईं जायेगी ।
इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलते ही हमनें घटना स्थल का निरीक्षण किया है तथा घटना की पुलिस जांच कर रही हैं जो भी दोषी पाया जाता है कडी कार्यवाही की जायेगी साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर में पुनः प्रतिमा स्थापित कराई जायेगी ।