Let’s travel together.

जंगलों को आग से बचाने महुआ गस्ती शुरू

0 95

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

वन परिक्षेत्र बेगमगंज अंतर्गत वनों को आग से बचाने के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा नित नए नए प्रयास किये जा रहे है ।चूकि अब जंगलो में महुआ आ गए है और लोग महुआ बीनने के लिए जंगलों में जाने लगे है ,साथ ही जानकारी के अभाब में लोग महुआ के पेड़ के नीचे आग लगा देते है जिससे ये आग फैलकर जंगल को नष्ट कर देती है ।बेगमगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार और उनका स्टाफ उन्हें जागरूक करने के लिए सुबह 4 बजे से जंगल के लिए निकल जाता है ।और लोगो को आग न लगाने के लिये प्रेरित करता है ।और उन्हें समझाता है कि महुआ को बिना आग लगाये , पत्तों को साफ करके बीन सकते है ।जिसके दाम भी उन्हें अधिक मिलेंगे और जंगल भी आग से बचेगा। वन कर्मी ग्रामीणों को किसी भी ज्वलनशील वस्तुओ को जंगल में ले जाने की मनाही करते हे।सुबह से ही वन कर्मी गांव गांव में रोको टोको अभियान चला रहे हे।इस अभियान में अग्नि मित्र भी बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हे। समितियों के अध्यक्ष भी ग्रामीणों को वन अग्नि के दुष्प्रभाव के बारे में गांव बालो को समझाईस दे रहे हे।वन कर्मी सुबह सुबह गांव के बाहर जंगल को जाने वाले रास्ते पर खड़े हो जाते हे और ग्रामीणों की तलाशी लेते हे ।की कही कोई ज्वलनशील वस्तु लेकर जंगल के अंदर तो नही जा रहा है।इस महुआ गस्ति को ग्रामीण जनों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।रेंजर अरविंद अहिरवार के द्वारा आग रोकथाम के प्रयासों के परिणाम जमीनी सतह पर दिखने लगे।लोग महुआ पेड़ के नीचे साड़ी या कपड़ा बिछाकर महुआ को बिनते नजर आ रहे।परिक्षेत्र के खेरी के वन समिती अध्यक्ष रामेश्वर लोधी द्वारा पूरे गांव बालो को इकट्ठा कर विना आग लगाए महुआ बिनने की समझाइश दी हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811