Let’s travel together.

मेडिकल कॉलेज में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 52

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में क्षय रोग विभाग द्वारा अधिष्ठाता डॉक्टर डी. परमहंस के निर्देशन, चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि के मार्गदर्शन में टीबी विशेषज्ञ प्रदीप राजौरिया ने विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

टीबी रोग विशेषज्ञ प्रदीप राजौरिया ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार और योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यदि 2 हफ्ते से लगातार खांसी आ रही है, बलगम में खून आ रहा है, और बुखार पसीने के साथ आता है। तो मरीज को तुरंत ही डॉक्टर से चेक करना चाहिए। चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि ने भी उपस्थित लोगों को समझाते हुए बताया कि आज के समय में मास्क पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है। लक्षण दिखने पर तुरंत ही अपना इलाज सरकार द्वारा निर्धारित डॉक्टरों से निशुल्क कराएं। कार्यक्रम के दौरान प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ वितरित किए गए।

*टीबी के लक्षण:-*
– सीने में दर्द होना।
– कफ में खून आना।
– कमजोरी या थकान।
– वजन घटना
– भूख न लगना
– ठंड लगना
– बुखार
– रात में पसीना आना

इस दौरान प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पंकज शर्मा, सहायक पीआरओ राहुल अष्ठाना सहित कॉलेज के समस्त वरिष्ठ सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमबीबीएस छात्र – छात्राऐं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811