Let’s travel together.

रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस विशाल मनाया, वाहन रैली निकाली; देशभक्ति के नारों से गूंज उठी सड़कें

0 94

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस जोश खरोश के साथ मनाया गया । लोधी समाज ने लोहामील तिगड्डे से बस स्टैंड तक विशाल वाहन रैली निकाली। जिसमें दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार हाथों में ध्वज लेकर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई अमर रहे के नारे लगा रहे थे।
मुख्य सड़क नारों के साथ गूंज उठी। युवाओं के द्वारा रानी अवंती बाई की शोभा यात्रा वाहन रैली के रूप में बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई । वाहन रैली में लोधी समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे । रैली के पश्चात समाज के जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
उनके द्वारा राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान, शौर्य पराक्रम को याद किया गया । उन्होंने देश की आजादी में अंग्रेजों के साथ लोहा लिया। भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की एक कट्टर विरोधी के रूप में शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जानी जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811