सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के रमपुरा कलां गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रमपुरा कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना में सुमित अहिरवार नामक व्यक्ति का गांव के राजा लोधी, नन्हेलाल लोधी, सुमित लोधी, राहुल लोधी से विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि सुमित अहिरवार के घर जाकर आरोपियों ने गाली गलौच कर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। वहीं गंभीर घायल फरियादी को रायसेन जिला अस्पताल इलाज हेतु रेफर किया गया है।