Let’s travel together.

महिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन सेवादल कार्यालय मे हुई संपन्न

0 305

नए पदाधिकारीयो को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

तारकेश्वर शर्मा

छिन्दवाड़ा। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल कार्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस सेवादल की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी जून माह में होने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाई गई एवं महिला कांग्रेस सेवादल का विस्तार करने एवं आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी सेवादल पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही आज कांग्रेस सेवादल मे नवनियुक्त महिला पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले जी, काँग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप जोशी, प्रदेश सचिव शबाना यास्मीन खान, महिला सेवादल प्रभारी हेमबाबू सिंह राजपूत, महिला कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा शुक्ला, चंदनगांव क्षेत्र की अध्यक्ष सुनीता सोनी के द्वारा सौंपा गया जिसमे ममता वर्मा को वार्ड 5 से अध्यक्ष, प्रियंका चौबे को वार्ड 44 से अध्यक्ष, ललिता उईके को चंदनगांव क्षेत्र से उपाध्यक्ष, लक्ष्मी पुरी को नगर कांग्रेस सेवादल के सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दी गई और उन्हे कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |     बिरगांव में 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     हरियाली अमावस्या पर निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811