Let’s travel together.

किसान पर 50 लाख के मानहानि नोटिस पर उग्र हुआ किसान संगठन

0 101

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सहकारिता विभाग के निरीक्षक एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी द्वारा बीते दिनों गैरतगंज तहसील के एक क्षेत्रीय किसान पर 50 लाख का मानहानि का नोटिस दिए जाने के ख़िलाफ़ किसान संगठन उग्र हो गया है तथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
किसान संगठन गैरतगंज ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पल्लवी वेध को एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में किसान संगठन में बताया कि बीते दिनों क्षेत्रीय किसान एवं संगठन के नेता मुकेश धाकड़ द्वारा रायसेन सहकारिता विभाग में आरटीआई अधिनियम के तहत कुछ जानकारी मांगी थी समय सीमा में जानकारी विभाग द्वारा नही दी गई। अपील करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना करते हुए जिम्मेदार सहकारिता के निरीक्षक एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी अनुराग भल्ला द्वारा जानकारी नही दी। उनके द्वारा शासन के सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 में बनाये गए सारे नियमों को ठेंगा दिखा दिया गया। इस पूरे मामले में किसान को जानकारी तो नही दी पर दबाव बनाने एवं धमकी देने का प्रयास किया तथा 50 लाख का मानहानि का नोटिस उनके वकील द्वारा भेजा गया। जबकि गलती पूरी अनुराग भल्ला की है वे विभाग में हो रही गड़बड़ी को छुपाने के उद्देश्य से जानकारी देने से कतरा रहे है। तथा झूठी कागज़ी खानापूर्ति कर जानकारी दिए जाने का दावा कर रहे है जबकि किसान को आधी अधूरी अस्पष्ट जानकारी समय सीमा निकल जाने के बाद भेजी। किसानों का आरोप है कि इस सब घटनाक्रम में सहकारिता निरीक्षक द्वारा किसानों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान संगठन ने ज्ञापन सौंपकर आरटीआई के तहत मांगी गई प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने, अधिनियम के नियमानुसार समय सीमा में जानकारी नही दिए जाने के एवज़ में 25 हज़ार का अर्थदंड लगाने, सहायक लोक सूचना अधिकारी अनुराग भल्ला पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में 15 दिवस में कार्रवाई के अभाव में किसान संगठन ने सहकारिता मंत्री एवं जिला सहकारिता विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811