मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
महाशिवरात्रि होने के मध्यनजर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा ,जमुनिया , निनोद, बरजोर पुर, नर खेड़ा, सरार, गिदगड, मुस्काबाद, सत्ती,बांसिया, पिपरई, मुनारा, खोआ,सायर, बामोरा, हिनोतिया, भंवर खेड़ी, सहित आसपास गांवों में स्थित मंदिरों पर शिवरात्रि के दिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा इन आयोजनों को लेकर सभी मंदिरों को फूल मालाओं से सजा जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री राम जानकी मंदिरअयोध्या धाम अम्बाडी मे बुधवार सुबह 9 बजे से बाबा भोले नाथ का महाअभिषेक हल्दी एवं मेहंदी की रस्म प्रारम्भ होगी। दोपहर 3.30 बजे से बाबा भोले नाथ की भव्य शिव बारात ढोल नगाड़े आतिशबाजी एव बाहर से आए कलाकारों द्वारा राई नृत्य प्रस्तुत करते हुए पूरे ग्राम मैं भ्रमण करेगी। बाबा की बारात अयोध्या धाम मंदिर से प्रारंभ होकर गणेश चौक से शिव मंदिर चांदनी चौक से श्री राम जानकी साहू समाज अम्बाड़ी से होते हुए अयोध्या धाम मंदिर अम्बाड़ी पर समापन होगा । इसके बाद बाबा का महा प्रसादी भोग का वितरण होगा एवं शाम 6 बजे से बुंदेलखंड से आए कलाकारों द्वारा लोकगीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।