Let’s travel together.

वृद्ध आश्रम में अखिल भारतीय रजक महासंघ ने मनाई संत गाडगे जी महाराज की 149वीं जयंती 

0 129

 सी एल गौर रायसेन

अखिल भारतीय रजक महासंघ के तत्वावधान में आज स्वच्छता के जननायक संत गाडगे जी महाराज की 149वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त समाज बंधुओं ने रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्ध आश्रम पहुंचकर संत गाडगे जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को फल एवं जरूरत का सामान वितरित किया गया। साथ ही, संत गाडगे जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें संरक्षक रामगोपाल मालवीय, जिला अध्यक्ष राकेश मालवीय, रामकरण मालवीय, राजेश मालवीय, राजेश रजक,सुनील मालवीय, नितिन मालवीय,शिवेंद्र मालवीय, प्रेमचंद मालवीय, थानसिंह मालवीय, राहुल मालवीय संतोष मालवीय और मुकुल मालवीय शामिल रहे। उन्होंने संत गाडगे जी महाराज के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

संत गाडगे जी महाराज ने अपने जीवन में स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए थे। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके संदेश को और अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत गाडगे जी महाराज के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811