उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के चिचोली हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आजाद राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिलवानी से सालेचौका जाते वक्त उनकी बाइक उदयपुरा थाना क्षेत्र के बिजनआई के पास एक ब्रेकर पर अनबैलेंस हो गई, और वो सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उदयपुरा अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायसेन रेफर किया गया। लेकिन अफसोस, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत हादसे से हुई या हार्ट अटैक से? इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस ब्रेकर पर कब तक लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे?

ये कोई पहला हादसा नहीं है! पहले भी कई लोग इस ब्रेकर की वजह से गिर चुके हैं, कुछ घायल हुए और कुछ की जान तक चली गई। फिर भी प्रशासन अब तक मौन क्यों? आखिर कब तक लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी?