सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज तहसील के भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शामिल मंडल अध्यक्ष एवं बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किए भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि हरिनारायण धाकड़ ने विचार व्यक्त कर पंडि जी के जीवन पर प्रकाश डालते कहां उनका जीवन पार्टी ओर ग़रीब के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम वरिष्ठ नेता भागचंद चौरसिया, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, जनपद सदस्य राकेश श्रीवास्तव, रिज़वान खां, नीरज पंडा चौरसिया, वकील सिंह ठाकुर, अब्दुल रज्जाक खान, नवाब कुरैशी छोटे, सैयद दाऊद अली पटेल, देवी सिंह अहिरवार, राजकुमार चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।