Let’s travel together.

कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना

110

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से तेज गर्मी के रूप में जाना जाने वाला मई माह के तीन दिन बीत चुके है और मौसम में ठंडकता बनी हुई है। रोजाना हो रही बारिश के चलते रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। साथ ही मौसम में ठंडकता भी बढ़ गई है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है।बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही रुक रुक हर हल्की वर्षा भी हुई। रुक रुक कर हुई हल्की वर्षा से मौसम में ठंडकता भी बढ़ गई। ऐसा पिछले 25 वर्षों में पहली बार देखा गया है कि मई का पहला सप्ताह बिल्कुल ठंडा जा रहा है और लगातार बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिन भी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहने की संभावना है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |     ईरान के राष्ट्रपति की सुपुत्री ज़हरा पेज़ेशकियान ने भारत मंडपम में बाग प्रिंट की कला को सराहा; प्राकृतिक रंगों की बारीकियों पर जताई उत्सुकता     |     स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811