Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक के राजीव तिवारी ने अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

0 354

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल।भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा अखिल भारतीय स्‍तर पर केन्‍द्र सरकार के सभी कार्मिकों के लिए सितंबर 2021 में अनुवाद टूल ‘कंठस्‍थ’ के माध्‍यम से अनुवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. उक्‍त प्रतियोगिता में सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय पुणे में कार्यरत् मुख्‍य प्रबंधक (राजभाषा) श्री राजीव तिवारी ने अखिल भारतीय स्‍तर पर जांचकर्ता एवं अनुवादक दोनो श्रेणियों में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया. भारत सरकार के सचिव माननीय श्री आर्या द्वारा हस्‍ताक्षरित प्रशस्‍ति पत्र द्वारा श्री राजीव तिवारी को सम्‍मानित किया गया.

इसी क्रम में सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय पुणे के अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा को भी अनुवाद टूल ‘कंठस्‍थ’ की अनुवाद प्रतियोगिता में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए भारत सरकार के सचिव द्वारा प्रशस्‍ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया है.
भारत सरकार, राजभाषा विभाग की संयुक्‍त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने अपने पत्र के माध्‍यम से सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्मिकों की सराहना करते हुए बताया है कि सूचना और प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में कंठस्‍थ जैसे अनुवाद टूल का अधिकाधिक प्रचार किया जाना अपेक्षित है जिससे सरकारी प्रयोजनों में तकनीक के माध्‍यम से राजभाषा हिन्‍दी के अधिकतम प्रयोग का मार्ग प्रशस्‍त होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811