Let’s travel together.

तेज हवाओं का दिखा असर:बिजली सप्लाई तार जमीन पर,करंट की चपेट में मवेशी

0 453

लापरवाही से हो सकती है जन-धन हानि

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह।गर्मी के मौसम में पिछले दिनों एकाएक परिवर्तन आया और प्रदेश में जगह जगह धूल भरी आंधी,तेज हवाएं और हल्की बारिश और इनसे हानि की खबरें भी सामने आती रही।
जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम भौरासा में भी पिछले दिनों चली तेज हवाओं का असर दिखाई दिया और गांव तक पहुंचने वाली विद्युत प्रदाय की लाइन नीचे गिर जाने के कारण एक मवेशी इसकी चपेट में आ गया।


स्थानीय निवासी आशीष (अस्सू) पटेल,विपिन ने बताया कि विगत कई दिनों से बिजली सप्लाई के लिए लगा खंबा झुक गया है जिसे विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया,तेज हवाओं के कारण इसके माध्यम से गांव तक पहुंचने वाला तार, नीचे गिर गया और एक मवेशी इसकी चपेट में आ गया,अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो जन- धन की हानि भी हो सकती है क्योंकि पास में ही बस्ती और खलिहान है।
आश्चर्य यह है कि यहां दो पोल झुके हुए है जिसके सहारे बिजली के वायर गांव तक गए है पर उन्हें अब तक ठीक नहीं किया गया।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811