बड़वानी।प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के भौतिकी विभाग द्वारा “ऊर्जा के नवीनीकृत संसाधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के प्राध्यापक डॉ.राजमल राव थे।

डॉ. राव ने पवन ऊर्जा तथा जलविद्युत ऊर्जा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि पवन ऊर्जा का उपयोग करने के अनगिनत लाभ हैं। मुख्य लाभ इसकी नवीकरणीयता है। हवा की आपूर्ति सदैव होती रहती है, जिसका उपयोग ऊर्जा के लिए किया जा सकता है।पवन ऊर्जा सीधे या परोक्ष रूप से पृथ्वी को प्रदूषित नहीं करती है। यह धुआँ या अम्लीय वर्षा का कारण नहीं बनती है। उन्होंने पवन चक्की की आंतरिक संरचना तथा उसके व्यावसायिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ श्याम नाईक ने किया तथा आभार डॉ कपिल अहीरे ने माना।कार्यक्रम के दौरान प्रो रेवल सिंह खरत, डॉ कनु बड़ोले, डॉ अर्पिता पटेल, दिनेश नरगांवे, देव कृष्ण कोचे, विजय सोराडा तथा बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थिति रहे।