Let’s travel together.

शिवपुरी के कलेक्टर का भोपाल में राज्यपाल करेंगे सम्मान

0 63

– लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए 25 जनवरी को मिलेगा सम्मान

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अच्छा काम करने के लिए शिवपुरी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी को विशेष सम्मान मिलेगा। यह सम्मान 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। शिवपुरी कलेक्टर रवींंद्र कुमार चौधरी ने विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के दौरान शंातिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया साथ ही इस बार अच्छा जागरूकता कार्यक्रम के कारण मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा था।
कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलेक्टर चौधरी को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर अन्य जिलों के चुनिंदा अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि शिवपुरी जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने और कुशल प्रशासनिक प्रबंधन के लिए कलेक्टर चौधरी की सराहना हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811