Let’s travel together.

52 वर्षीय बुजुर्ग कड़ाके की ठंड में भी पैदल चलते हुए द्वारकाधीश दर्शन करने के लिए निकला

0 107

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बुधवार दोपहर को भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से बुजुर्ग हाथ में झंडा लेते हुए ईश्वर का नाम जपते हुए दीवानगंज कस्बा से द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए निकला।
जब बात की तो उसने बताया कि मेरा नाम मदन गुर्जर उम्र 52 वर्ष जिला विदिशा के गांव नोलास का रहने वाला हूं। मैं विश्व में शांति और नशा मुक्त देश की कामना लेकर लगभग 1000 किलोमीटर पैदल चलकर द्वारकाधीश दर्शन के लिए पैदल जा रहा हूं मुझे जो भी लोग मिलते हैं मैं उनको देश की शांति और नशा छोड़ने का आग्रह करता हूं ताकि देश से नशा दूर हो सके। और बताया कि देखने में आ रहा है कि युवा पीढ़ी दिनों दिन नशे की गिरफ्त में आती जा रही है हालत यही रहे तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।
एक देश दूसरे देश से लड़ने को उतारू है अगर ऐसे ही हालात रहे तो दुनिया मिट जाएगी इसलिए विश्व शांति बहुत जरूरी है मैं इसी कामना को लेकर द्वारकाधीश के चरणों में विश्व शांति के कामना करने के लिए जा रहा हूं ताकि विश्व में शांति बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811