Let’s travel together.

करैरा में लगा नेत्र परीक्षण शिविर, ऑपरेशन के लिए 75 मरीजों का हुआ चयन

0 59

– शिविर में 200 मरीजों के नेत्र का परीक्षण हुआ

– मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस से ग्वालियर रतन ज्योति चिकित्सालय भेजा गया

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा में जागृति महिला सामुदायिक समिति सिरसौद करैरा , सेवार्थ जन कल्याण समिति तथा रतन ज्योति नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 मरीजों के नेत्र का परीक्षण हुआ। जिसमें 75 मरीजों का मोतियाबिंद के लिए चयन किया गया। इन सभी को बस के द्वारा ग्वालियर रतन ज्योति चिकित्सालय भेजा जा रहा है। यहां पर 17 दिसंबर 2024 को आंख की शल्य चिकित्सा होगी एवं लैंस प्रत्यारोपण होगा। उसके पश्चात गहन चिकित्सकीय परीक्षण में रखा जाएगा और 18 दिसंबर को प्रात: मरीजों को गंतव्य अर्थात सिरसौद, तहसील करैरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश वापस भेज दिया जाएगा।
करैरा में मरीजों के चयन के लिए लगाए गए शिविर में में मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव, ब्लॉक प्रबंधक सुमित गुप्ता और सहायक विकासखंड प्रबंधक शशि कुमार द्विवेदी, नीरज सिंह बघेल, आदेश पाठक सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। शिविर में मरीजों के पंजीयन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर टीम ने काफी मेहनत की। इस मौके पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव ने कहा कि ऐसे शिविर रतन ज्योति नेत्रालय व अन्य संबंधित संगठनों को ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में भी लगाने चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811