Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से अमेरिका की जानी मानी वैज्ञानिक और कैंसर रिसर्चर डॉ. पल्लवी तिवारी ने की सौजन्य भेंट

0 109

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए विशेषज्ञों और विद्वानों के सुझाव सदैव आमंत्रित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए विशेषज्ञों और विद्वानों के सुझावों का स्वागत करती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से अमेरिका की जानी मानी वैज्ञानिक और कैंसर रिसर्चर – यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में एसोसिएट प्रोफेसर और इमेजिंग एंड रेडिएशन साइंसेज की सह-निदेशक डॉ. पल्लवी तिवारी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। डॉ. तिवारी, जो एआई और प्रिसिजन मेडिसिन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी शोधकर्ता हैं, ने अपने गृह राज्य और देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग की इच्छा व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. तिवारी को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. तिवारी के नाम पर 70 से अधिक शोध प्रकाशन, 14 पेटेंट (8 जारी, 6 लंबित) और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा “100 वूमेन अचीवर्स” में शामिल कर राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अमेरिका में भी अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें जॉनसन एंड जॉनसन वीमेन इन एसटीईएम स्कॉलर अवार्ड, ऑनरेरी अर्ली करियर अचीवमेंट अवार्ड और इमेजिंग इनफॉर्मेटिक्स इनोवेशन अवार्ड शामिल हैं। उनका शोध कार्य, विशेष रूप से मस्तिष्क ट्यूमर के क्षेत्र में, व्यापक रूप से सराहा गया है और इसे ओहायो राज्य की महासभा और वहां के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने भी मान्यता दी है। डॉ. तिवारी ने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811