मेष राशि- धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में आपके कामो की सराहना होगी । स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
वृषभ राशि– जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। सुखद समाचार मिलेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें।
कर्क राशि-स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।यात्रा के योग हे जो आपके लिए सुखद रहेगी।बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिल सकती है, अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि– करियर में खूब तरक्की करेंगे। मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
तुला राशि-पारिवार् में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। फैसले बहुत सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि-नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
धनु राशि- खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। खर्च पर भी कंट्रोल करे।
मकर राशि- प्रत्यक क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी कर सकते है। मेहमानों के आगमन से चहल् पहल का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय में इजाफा होगा। परिजनों से विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें।
मीन राशि- व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आय के कई साधनों से धन लाभ होगा।