Let’s travel together.

पीएम मोदी से दूसरी बार मिली शिवपुरी की ललिता और विद्या आदिवासी, बोली- आपकी की बदौलत मिले पक्के आवास

0 100

– बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ सीधा संवाद

-शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में पूरे देश में शानदार काम हुआ है

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले की की दो सहरिया आदिवासी महिलाएं ललिता आदिवासी और विद्या आदिवासी की एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बातचीत हुई है। एक साल में यह दूसरी बार है जब इन दो महिलाओं से सीधे पीएम मोदी ने बात की हो। बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सहरिया आदिवासी समाज से आने वाली ललित आदिवासी और विद्या आदिवासी को भेजा गया था। पीएम मोदी से बातचीत के लिए इनका चयन किया गया था।
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में पूरे देश में शानदार काम हुए है। खासकर आवास के क्षेत्र में शिवपुरी जिला पूरे भारत में पहले नंबर पर है। शिवपुरी जिले में पीएम जनपद योजना के तहत 32 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से सहरिया आदिवासियों के लिए अभी तक 7000 आवास पूरे हो चुके हैं जिसमें से करीब 18 स्थानों पर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पक्के आवास बनाकर आदिवासियों को गृह प्रवेश कराया जा था है। पूरे देश में सबसे ज्यादा पीएम जनमन योजना में अति पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के तौर पर माने जाने वाली सहरिया आदिवासियों के लिए आवास बनाने में शिवपुरी प्रथम स्थान पर है।

पीएम ने पूछा-गांव में कितने आवास बन गए–

बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब इनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई तो इन दोनों महिलाओं को प्रधानमंत्री ने पहचानते हुए कहा कि कैसी हो ललिता और विद्या। आपके गांव में कितने आवास बन गए। प्रधानमंत्री के इन प्रश्न को सुनते ही शिवपुरी जिले की रहने वाली ललिता आदिवासी ने कहा कि उनके गांव में अब तक एक सैकड़ा आवास बन गए हैं। गांव में आवास की कॉलोनी भी बन गई है। दोनों महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पक्का आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।

पहले मोदी से वर्चुअल माध्यम से हो चुकी है बातचीत–

शिवपुरी जिले के ग्राम हातोद में 15 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से शिवपुरी की ललिता और विद्या आदिवासी का संवाद हुआ था। हातोद में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री ने सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ललिता और विद्या आदिवासी से बातचीत की थी। हातोद ग्राम की रहने वाली विद्या आदिवासी ने अपने गांव में आवास ना होने की जानकारी दी थी और किस तरह से वह बारिश में परेशान होती है इसके बारे में बताया था। इस संवाद के दौरान ही ललिता आदिवासी ने भी कहा था कि हातोद में जो कॉलोनी बनाई जा रही है वैसे ही आवास उनके ग्राम बुढ्दा में भी बनाई जाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए ललिता के ग्राम में भी पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाकर कॉलोनी के रूप में दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811