Let’s travel together.

शंकराचार्य और अद्वैत वेदांत पर साथ आए साँची विवि और आचार्य शंकर एकता न्यास

0 66

• साँची विश्वविद्यालय-आचार्य शंकर एकता न्यास के बीच एमओयू

• अद्वैत वेदांत, शंकराचार्य से जुड़े शोध को बढ़ावा मिलेगा
• साँची विवि में पीएचडी की 3 सीट पर नामांकन करेगा शंकर न्यास
रायसेन।  साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के बीच उच्चस्तरीय शोध का एमओयू किया गया। साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ की उपस्थिति में कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी और शंकर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. मनीष पाण्डे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो लाभ ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य शंकर का भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परम्परा में अतुलनीय योगदान है और सनातन संस्कृति का वाहक होने के नाते इस परम्परा में वो कुछ भी योगदान दे पाते है तो यह विश्वविद्यालय का सौभाग्य होगा।


एमओयू के अनुसार शंकराचार्य और अद्वैत वेदान्त के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय पीएचडी की तीन अतिरिक्त सीट आचार्य शंकर एकता सांस्कृतिक न्यास को आवंटित करेगा। सुपर न्यूमेरी कोटे की इन सीटों पर आचार्य शंकर एकता न्यास तीन योग्य शोधार्थियों को पीएचडी हेतु नामांकित करेगा एवं विश्वविद्यालय से अनुमति के उपरांत ये शोधार्थी अद्वैत वेदान्त, आचार्य शंकर और उनकी परम्परा के दूसरे आचार्यों से जुड़े विषयों पर शोध कर सकेंगे। इन तीन सुपरन्यूमेरी सीटों का सामान्य पीएचडी सीटों पर कोई असर नहीं होगा। शंकर न्यास, अद्वैत वेदान्त और आचार्य़ शंकर पर काम करने वाले मूर्धन्य विद्वानों को शोधार्थियों के शोध समन्वयक के रूप में भी नामांकित करेगा और ये विद्वान साँची विश्वविद्यालय की शोध सलाहकार समिति के आमंत्रित सदस्य होंगे। कुलगुरु की अनुमति से शंकर न्यास विख्यात विद्वानों को साँची विश्वविद्यालय की शोध समिति में भी नामांकित कर सकेगा।
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में शंकर न्यास के सलाहकार और साँची विवि के पूर्व कुलपति प्रो यज्नेश्वर शास्त्री, साँची विवि के अधिष्ठाता प्रो नवीन कुमार मेहता एवं वेद विभागाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ राहुल सिद्धार्थ एवं विधि अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811